Monday, April 28, 2025

गाज़ियाबाद में शादी से 48 घंटे पहले दूल्हा गायब, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

गाजियाबाद,। मुरादनगर थाना इलाके के सुराना गांव से शादी से दो दिन पहले दूल्हा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गांव के दो युवकों पर अपहरण करने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुराना गांव निवासी शारिक ने बताया कि उसके भाई शुएब (22) की आज रविवार को शादी होनी थी और सुबह बारात  जानी थी। लेकिन इससे पहले 15 दिसम्बर की शाम वह घर से खेत पर जाने के लिए निकला था। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। मोबाइल पर संपर्क किया तो बंद आ रहा है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। शादी का माहौल गम में बदल गया है। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

शारिक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव में उनकी एक परिवार से रंजिश चल रही है। इसने आशंका जताई कि उन लोगों ने शुएब का अपहरण किया गया है।शादी के चलते घर पर मेहमान भी आए हुए हैं और उन्हें भी इस बात का डर सता रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय