Sunday, May 19, 2024

उप्र में पश्चिमी विक्षोभ से बादलों की बढ़ेगी आवाजाही, दिन का गिरेगा तापमान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

कानपुर। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार बढ़ गये हैं जिससे उत्तरी पश्चिमी सर्द हवाएं उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ेगी। इसके साथ ही बादलों की आवाजाही भी बढ़ेगी और सुबह व शाम कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान गिरेगा और सर्दी में इजाफा होगा।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने रविवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और उससे जुड़े इलाकों पर बना हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर और श्रीलंका तट के पास दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। इससे कानपुर मण्डल सहित संपूर्ण उत्तर प्रदेश के ज्यादातर राज्यों में अब धीरे-धीरे ठंडक का एहसास बढ़ रहा है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर होती बर्फबारी का असर अब दिल्ली एनसीआर, कानपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में सर्दी के रूप में देखने को मिल रहा है। कानपुर में रात के तापमान गिरते जा रहे हैं आसपास के हिस्सों में सुबह से ही कड़ाके की सर्दी देखने को मिली। दिन में बादल छाने पर तापमान गिर सकते है और दिन की सर्दी बढ़ सकती है। सुबह के समय घना कोहरा छाने से कुछ दिक्कतों का सामना जरूर करना होगा, परंतु सूर्य निकलने के साथ कोहरा छट जायेगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 22.8 और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 94 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 32 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 1.6 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर में अगले पांच दिनों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ रात दिन सर्दी बढ़ने की पूरी संभावना है, किन्तु वर्षा की कोई संभावना नहीं है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय