Tuesday, April 29, 2025

पत्नी को जलाने वाला पति गिरफ्तार, शराब के नशे में धुत होकर लगाई थी आग, महिला का दिल्ली में चल रहा इलाज

नोएडा। नोएडा की थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने अपनी पत्नी को जलाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि दो मार्च की रात को पीआरवी ने थाना एक्सप्रेस-वे पर सूचना दी कि ग्रीन ब्यूटी फार्म हाउस, वाजिदपुर पुस्ता में रहने वाली महिला को उनके पति यादवेन्द्र यादव उर्फ टिन्कू ने आग जलाकर मारने का प्रयास किया।

आरोपी पति ग्रीन ब्यूटी फार्म हाउस में माली का कार्य करता था। सूचना पर पुलिस ने उक्त महिला को जली हुयी अवस्था में जिला अस्पताल, निठारी, नोएडा में एडमिट कराया। वहां डॉक्टर ने उक्त महिला को उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया था। महिला की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है। पूछताछ में उक्त महिला ने बताया गया कि उसका पति यादवेन्द्र शराब पीता है और उससे झगड़ा करता था।

घटना के दिन भी यादवेन्द्र शराब पीकर आया था और अपनी पत्नी से गाली-गलौज कर झगड़ा किया था। जिस पर उसकी पत्नी ने जनरेटर के लिये रखे हुए डीजल को अपने ऊपर उड़ेल लिया। झगड़े के दौरान उसके पति यादवेन्द्र ने उसके ऊपर जलती हुई माचिस की तीली फेंक दी। जिससे महिला जल गयी।

[irp cats=”24”]

महिला के भाई रामू सिंह ने 4 मार्च को थाना एक्सप्रेस-वे पर प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को ग्रीन ब्यूटी फार्म हाउस के पास से गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय