Friday, April 26, 2024

1 वर्ष पहले हुई घटना, 8 साल की बच्ची से रेप के आरोपी को मुजफ्फरनगर कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, 50 हजार का ठोका जुर्माना

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। जनपद में 8 साल की बच्ची से रेप करने के मामले में आरोपी को कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिसमें दोषी पर कोर्ट ने 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। क्षेत्र में ये रेप की घटना करीब 1 वर्ष पहले हुई थी।

वही विशेष लोक अभियोजक दिनेश कुमार शर्मा और मनमोहन वर्मा ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 8 वर्षीय बालिका से रेप किया गया था। पीड़िता की मां ने 30 जुलाई 2022 को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी 8 वर्षीय बेटी दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। आरोप था कि जब बच्ची सामान लेकर लौट रही थी तो आरिज उसे अपने बाथरूम ले गया। जहां उसके साथ उसने रेप किया। बताया कि बालिका जब दर्द से चिल्लाई तो मां ने जाकर उसे बचाया। इस मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

विशेष लोक अभियोजक दिनेश कुमार शर्मा और मनमोहन वर्मा ने बताया कि घटना के मुकदमे की सुनवाई विशेष पॉक्सो एक्ट कोर्ट के जज बाबूराम ने की। उन्होंने बताया कि अभियोजन ने घटना साबित करने के लिए कोर्ट में 8 गवाह पेश किए। दोनों पक्ष की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी आरिज को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया था। जहां कई दिन तक उसका उपचार चला था। वही मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय