Friday, May 9, 2025

दीपावली में बुझ गया घर का चिराग, करेंट लगने से इकलौते बालक की मौत

पन्‍ना। जिलें मे जहां एक ओर लोग दीपावली का त्यौहार धूम धाम से मना रहे है तथा पटाखा फोड़तें हुए खुशिया जाहिर कर रहें हैं वहीं दूसरी ओर पन्ना नगर के गल्ला मंडी रामबाग निवासी भूपेन्द्र सिंह बुन्देला का इकलोता पुत्र की करेंट लगने से मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार भूपेन्द्र सिंह का इकलोता पुत्र दिव्यांशी उम्र 13 वर्ष 31 अक्टूबर को लगभग 10 बजें नहाने के बाद कपड़ा डालने छत पर गया हुआ था। उसी दौरान अचानक उसे करेंट लग गया। छत पर अन्य कोई सदस्य न होने के कारण वह काफी देर तक छत पर पड़ा रहा परिवार वालों ने देखने के बाद तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो गई थी। इकलोते पुत्र की मौत से पूरे परिवार में भारी शोक का माहोल कायम है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय