Saturday, May 10, 2025

गांव गांव तक संगठन को मजबूत करना ही मुख्य उद्देश्य: हरपाल

सहारनपुर। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल को गांव-गांव कस्बे तक पहुंचाना तथा व्यापारियों की समस्याओं का निदान करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होना होगा।

प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा व्यापार मंडल की मंडी समिति रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल का मुख्य उद्देश्य संगठन की कमेटी हर गांव तथा कस्बों में बनाई जाएगी तथा वहां पर व्यापार करने वाले हर व्यापारी की समस्या का समाधान व्यापार मंडल द्वारा कराया जाएगा और किसी भी प्रकार से व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल वट वृक्ष की तरह फैलता जा रहा है।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि अन्य राज्यों की भांति उत्तर प्रदेश में भी स्वर्ण कला बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष पवन गोयल व प्रदेश संयोजक नाथीराम पठेरिया ने कहा कि सरकार और व्यापारी के बीच फूल और भवरे जैसा रिश्ता है।

व्यापारी टैक्स देता है सरकार उसे पैसे को देश के विकास कार्यों में लगाती हैं तथा सरकार को व्यापारी के बारे में भी सोचना चाहिए। व्यापारी द्वारा जिस हिसाब से पूरे लाइफ टैक्स दिया गया है 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके व्यापारियों को सरकार को पेंशन देनी चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष अजमत अली रवि कुमार ने व्यापारियों से आग्रह किया कि प्राथमिक सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को व्यापार मंडल में जोड़ने का कार्य करें।

इस अवसर पर अनुज कुमार प्रधान को रामपुर मनिहारान का नगर अध्यक्ष बनाया गया तथा हैप्पी मित्तल को नगर महासचिव बनाया गया।  बैठक को राकेश वर्मा, गुलशेर, विनोद वर्मा, आरिफ, संदीप जैन, मनोज शर्मा आदि व्यापारियों ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता हरपाल सिंह वर्मा तथा संचालन प्रदेश पवन गोयल ने किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय