Friday, May 9, 2025

सहारनपुर में अवैध स्मैक की तस्करी करते एक तस्कर दबोचा, 20 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने अवैध स्मैक की तस्करी करते एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुयी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.विपिन ताडा के निर्देश पर थाना मण्डी प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त पैगाम पुत्र जफर निवासी ग्राम भूलनी थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर को 20 ग्राम अवैध स्मैक के गिरफ्तार किया। अभियुक्त पैगाम के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह यह स्मैक बरेली से बेचने के लिए लेकर आता है और यहां लाकर बेचता है। यह स्मैक भी बेचने के लिए ही लेकर जा रहा था, लेकिन पुलिस ने मुझे पकड लिया।

तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल सौरभ सिंह व हैड कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय