Saturday, May 10, 2025

मेरठ में आवारा कुत्ते ने किया हमला, निजी अस्पताल में उपचार महिला घायल

मेरठ। जिले में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आनंद निकेतन कॉलोनी में एक महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला के पैर पर काट लिया। इससे वह घबरा गई और जमीन पर गिर पड़ी। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाया और निजी अस्पताल में उपचार कराया। स्थानीय लोगों ने घटना पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद नगर निगम कुछ नहीं कर रहा है।

सोफीपुर-लावड़ रोड स्थित आनंद निकेतन काॅलोनी स्थित बी ब्लाक मेंं आवारा कुत्तों के डर से लोग दहशत में हैं। सोफीपुर निवासी गीता काॅलोनी के एक घर से निकलकर जा रही थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसके पैर पर काट दिया। हमले से महिला की चीख निकल गई। आसपास के लोग पहुंचे और महिला को बचाया।

काॅलोनी निवासी आशीष गुप्ता, रूबी सिंह, पूनम ग्रोवर, रूकमेश, योगेंद्र सहित अन्य का कहना है कि आवारा कुत्तों के डर से बाजार और बच्चों का स्कूल आना-जाना तक मुश्किल हो रहा है। पहले भी कई बार कुत्ते हमले कर चुके हैं।

शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं, निगम के प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह का कहना है कि एंटी रैबीज इंजेक्शन और कुत्तों के बधियाकरण करने का अभियान चलाया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय