Sunday, June 16, 2024

देश की प्रमुख समस्या है सड़क दुर्घटना, नियमों का पालन जरूरी : एल वेंकटेश्वर लू

नोएडा। वाहन चालकों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के ऑडीटोरियम में कर्म योग एवं सड़क सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ प्रमुख सचिव परिवहन उत्तर प्रदेश एल वेंकटेश्वर लू ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।

    उत्तर प्रदेश के शासन के निर्देशानुसार आम जनमानस तथा वाहन चालकों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित संगोष्ठी में प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू ने सड़क पर धीमी गति से वाहन चलाने और सड़क पर यातायात के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना देश की एक विकट समस्या है, सड़क दुर्घटनाओं से लाखों लोगों की प्रतिवर्ष मौत होती हैं। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हम सबको यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हमें सजग रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का विधिवत पालन करने से शत-प्रतिशत सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के माध्यम से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाया जाए एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने के लिए तीन चीजें बहुत ज्यादा जरूरी है। जिसमें अभियांत्रिकी, एजुकेशन, एनफोर्समेंट। हमें इनका पूर्ण ध्यान रखना होगा।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना कम करने की दिशा में हम सभी को मिलकर काम करना होगा। वाहन चलाते वक्त सभी को ध्यान रखना होगा कि वह किसी भी तरह का यातायात नियम न तोड़े यह नियम उनकी सलामती के लिए ही बनाए गए हैं। अगर सड़क खराब होगी तो भी दुर्घटना होगी अगर सही साइन बोर्ड नहीं लगे होंगे तो उससे भी दुर्घटना होने के चांस बनते हैं, इसी को लेकर संबंधित विभागों को यह ध्यान रखना है कि सड़क में गड्ढे न हो उनकी समय पर मरम्मत की जाए और साइन बोर्ड बिल्कुल सही तरीके से सही जगह पर लगे हो।

संगोष्ठी के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं के द्वारा सड़क सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव एवं जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोडवेज चालकों व अन्य व्यक्तियों को सम्मानित करते हुए प्रमाण-पत्र प्रदान दिए गए।

इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुभाष नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, कुलपति गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय प्रो. रवीन्द्र कुमार सिंह, उप परिवहन आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र मेरठ सुनीता वर्मा, प्रमुख समाजसेवी राम कृष्ण गोस्वामी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रर्वतन द्वितीय दल डॉक्टर उदित नारायण पांडे, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रो. हरीराम मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट धर्मेन्द्र सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन दीपक कुमार शाह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन डा. सियाराम वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तृतीय विपिन चौधरी, बुलंदशहर के सहायक संभागीय के परिवहन अधिकारी राजीव बंसल, गाजियाबाद के संभागीय परिवहन अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह एवं केडी सिंह, गाजियाबाद के सहायक संभागीय के परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह, मनोज मिश्रा एवं मनोज वर्मा, यात्री कर अधिकारी राजेश मोहन सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय