Thursday, April 24, 2025

मौसम का फिर बदला मिजाज, एक बार फिर ओलावृष्टि के साथ बारिश के आसार

कानपुर । हवाओं की दिशाएं बदलने से बीते तीन दिन से आसमान साफ होने लगा था और बारिश की संभावना खत्म होती दिखाई दे रही थी। इस बीच मंगलवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला और आगामी पांच दिनों तक स्थानीय स्तर पर ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश के आसार बन गये हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि इन दिनों रवी फसलों की कटाई व मड़ाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में किसान भाई अपनी फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में है। निम्न क्षोभमंडल स्तरों में एक ट्रफ छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक और एक ट्रफ बिहार से उत्तरी ओडिशा तक फैली हुई है।

[irp cats=”24”]

एक नया पश्चिमी विक्षोभ 29 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा। इससे मौसम में आगामी पांच दिनों तक बदलाव रहेगा। कानपुर सहित उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में स्थनीय स्तर पर ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 85 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 29 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिकी औसत गति 4.3 किमी प्रति घंटा रही।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय