Saturday, March 29, 2025

प्रधानमंत्री मोदी की सभा में हंगामे की झूठी काल करने वाला गिरफ्तार

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दादर स्थित शिवाजी पार्क में शुक्रवार को हुई सभा में हंगामे होने की झूठी काल करने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने अंधेरी से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस गहन छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे सोमसुंदर रेड्डी (52) ने पुलिस कंट्रोल रूम में को फोन कर कहा कि शिवाजी पार्क में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में बड़ा उपद्रव होगा।

 

 

कंट्रोल रूम में फोन काल रिसीव करने वाली महिला पुलिसकर्मी ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई। पुलिस ने आरोपित को देर रात अंधेरी से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ झूठी सूचना देकर भय का माहौल पैदा करने और पुलिस तंत्र को गुमराह करने का मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस आरोपित से गहन पूछताछ कर उसके मकसद का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय