Sunday, April 27, 2025

प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ से हमेशा देश वासियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया है-धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ से हमेशा देश वासियों को जोड़ने और समाज में बेहतर कार्य करने के लिए लोगों को प्रेरित किया है।

रविवार को प्रेमनगर, सुद्धोवाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 108वां संस्करण सुना। इस अवसर पर उन्होंने लेखक हरि सिंह बिष्ट की ओर से लिखी गई पुस्तक ‘मन की बात’-सकारात्मक संवाद से सशक्त भारत’ का विमोचन भी किया। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 75वें संस्करण से 99वें संस्करण तक विस्तार से वर्णन किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने का कार्य भी किया है। विभिन्न क्षेत्रों में शोध और अनुसंधान के साथ विशिष्ट कार्य करने वालों को इस कार्यक्रम के माध्यम से अलग पहचान मिली है।

[irp cats=”24”]

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने देशवासियों को जोड़ने और समाज सेवा से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए 100 से अधिक बार ‘मन की बात’ साझा की है। उनका देवभूमि उत्तराखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तराखंड का हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। राज्य में सड़क, रेल, हवाई और रोपवे कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हुआ है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ के मास्टर प्लान का कार्य तेजी से हुआ है। राज्य में अनेक परियोजनाओं पर कार्य चल रहे है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

इस मौके पर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष भाजपा देहरादून ग्रामीण मीता सिंह, उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति डॉ. देवेन्द्र भसीन एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने की पूजा अर्चना-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को झाझरा, देहरादून स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर, बालाजी धाम में पूजा-अर्चना की। उन्होंने इस अवसर पर भगवान बालाजी से प्रदेशवासियों के सुख-शांति और कल्याण की कामना की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय