Tuesday, May 13, 2025

पुलिस के लिए सिरदर्द बने इनामी चूहे को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने मेरठ की जनता और पुलिस के लिए सिरदर्द बने इनामी ‘चूहे’ को आखिरकार देर रात एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए चूहे ने पुलिस पर गोली चलाई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चूहा के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल चूहे को पकड़कर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है। इस इनामी चूहे ने पूरे जिले में आतंक मचा रखा था। लेकिन मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा है। जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट इलाके में शादाब उर्फ चूहा नाम के बदमाश की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।

जो विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। 25/26 अक्टूबर की रात्रि में थाना लिसाड़ीगेट पुलिस प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द गौतम की अगुवाई में चारखम्बा तिराहे के पास संदिग्ध लोगों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकल सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त बाइक सवार व्यक्ति पुलिस टीम पर फायरिंग करके तेजी से बाइक से भागने लगा। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग में उक्त युवक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय