Friday, September 20, 2024

योजनाओं को वृहद स्तर पर किया जाएं प्रचार-प्रसार: मत्स्य मंत्री

गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में मंत्री, मत्स्य विभाग, उ0प्र0 ”डॉ. संजय कुमार निषाद” द्वारा मत्स्य विभाग, गाजियाबाद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

बैठक से पूर्व उनके आगमन पर कलेक्ट्रेट परिसर में मंत्री को गार्ड आॅफ आॅनर देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी महोदय, मुख्य विकास अधिकारी महोदय अन्य अधिकारियों सहित पार्टी पदाधिकारियों द्वारा मंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

 

मंत्री, मत्स्य विभाग, उप्र ‘डॉ0 संजय कुमार निषाद’ द्वारा बैठक के दौरान वर्ष 2023-24 के सापेक्ष वर्तमान वर्ष में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की दिनांक 13-09-2024 तक प्रगति, वर्ष 2023-24 के सापेक्ष वर्तमान वर्ष में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की दिनांक 13-09-2024 तक प्रगति, निषाद राज बोट योजना की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम सभा के तालाबों का दस वर्षीय पट्टा व विभागीय जलाशय आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के मंशानुरूप अंतिम पायदान पर खड़े पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ पहुंचाना है। बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिन्हें योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं होती हैं। इसके लिए योजनाओें का वृहद स्तर पर प्रचार—प्रसार किया जाएं।
अस्पतालों, झुग्गियों, मछली बाजार के क्षेत्रों सहित अन्य जगह पर कैम्प लगाकर, पम्पलेट बांटकर, होर्डिग—बैनर लगाकर योजनाओं का प्रचार—प्रचार किया जाएं। मछुवारों से जुड़ी समितियां, जन सेवकों, जन प्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित अन्य के माध्यम से हर व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी पहुंचे इसके लिए सहयोग लीजिए।
मंत्री ने कहा कि निषाद राज बोट योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष, मछुआ दुर्घटना बीमा, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना, किसान क्रेडिट कार्ड, सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना सहित अन्य का लाभ मिलना चाहिए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय