Thursday, May 9, 2024

मेरठ में फरवरी में धूप ने निकाला पसीना, तापमान 25 के पार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। फरवरी के दूसरे सप्ताह में सुबह निकल रही गुनगुनी धूप दिन चढ़ने के साथ तेज हो रही है जिससे लोग पसीना—पसीना हो रहे हैं। दिन में 10 बजे के बाद धूप काफी तेज हो रही है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। शुक्रवार दोपहर अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार कम होने से जिले का एक्यूआई 200 के पार पहुंच गया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

मौसम विभाग ने बताया कि आगामी 24 घंटे के भीतर तापमान में और अधिक वृद्धि हो सकती है। हवा की स्पीड़ 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। जिले का एक्यूआई 245 दर्ज किया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव प्रसाद ने बताया कि अगले 36 घंटों में दिल्ली एनसीआर सहित पंजाब, हरियाणा और यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ ही पहाड़ी राज्य में बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि शुक्रवार की सुबह शहर के बाहरी हिस्सों में हवा के साथ कोहरा छाया हुआ था।

 

 

लेकिन जब तेज धूप निकली तो कोहरा खत्म हो गया। इसके बाद पूरे दिन तेज धूप का असर दिखाई दिया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। डॉ. सूरज ने बताया कि आईएमडी ने 19 से 21 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है।

 

ग्लोबल वार्मिंग का असर
उन्होंने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम में प्रति वर्ष परिवर्तन हो रहा है। फरवरी माह में आमतौर पर हल्की ठंड होती थी। लेकिन इस बार फरवरी के दूसरे सप्ताह में मौसम में आए परिवर्तन से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं। उन्होंने बताया कि मौसम के बारे में किसी भी तरह की कोई सटीक भविष्यवाणी करना ठीक नहीं है।

 

वायुमंडल में तेजी से बदलाव होता है। जिसका असर मौसम पर पड़ता है। भारत का मौसम अलनीनो प्रभाव के कारण गर्म हो रहा है। यहीं कारण है कि फरवरी माह में तापमान बढ़ रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय