Sunday, May 18, 2025

यूपी में हवाओं की बदली दिशाओं से गिरा तापमान, बादलों से घिरेगा आसमान

कानपुर। चक्रवाती हवाओं के साथ बदली दिशाओं से सोमवार को मौसम में बदलाव आ गया। जिससे जहां तापमान बढ़ना था तो वहीं गिर गया, हालांकि तापमान अभी भी 39.8 डिग्री सेल्सियस बना रहा और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो दिन आसमान में बादल छाए रहने से तापमान सामान्य से अधिक होने की कम संभावना है। इससे लू के बन रहे आसार दो दिन के लिए कमजोर हो गये और इसके बाद फिर तापमान में वृद्धि होगी।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने देशभर में बनी मौसमी गतिविधियों को लेकर बताया कि म्यांमार के ऊपर बना हुआ चक्रवाती तूफान मोचा उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ गया है और कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है। आज रात तक यह कमजोर होकर गहरे निम्न दबाव में बदल जाएगा और उसके बाद निम्न दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर हो जाएगा।

निचले स्तर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण हरियाणा के ऊपर बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर एक पश्चिमी विक्षोभ निम्न दबाव की रेखा के रूप में बना हुआ है। इससे कानपुर सहित उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही आसमान में बनी रहेगी और दो दिनों तक तापमान सामान्य से कम ही रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 39.8 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 46 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 23 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं दक्षिण पश्चिम रही जिनकी औसत गति 3.7 किमी प्रति घंटा रही।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय