Sunday, April 27, 2025

पश्चिम यूपी में फिर बिगड़ेगा मौसम, 31 मई तक लौटेगा आंधी-तूफान, बारिश के भी आसार

मुजफ्फरनगर। यूपी में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। महीने के आखिर तक अधिकांश जिलों में मौसम बिगड़ सकता है। आगामी 31 मई तक तेज आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।मौसम विभाग ने सोमवार 29 मई को प्रदेश के पश्चिमी अंचलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 50 से 6० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका जताई है।

इसके साथ ही बारिश के भी आसार हैं, जबकि पूर्वी स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान और सटे हुए पाकिस्तान पर एक चक्रवातीय दबाव भी विकसित हुआ है।

इस वजह से उत्तर प्रदेश के मौसम में यह बदलाव आ रहा है। 29 मई को सुबह 8.30 बजे से 30 मई की सुबह 8.30 बजे के दरम्यान सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और जालौन में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान के साथ बारिश की सम्भावना अधिक है .

[irp cats=”24”]

जबकि बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर नगर, सहारनपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ और रायबरेली में गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार तेज सतही हवा चलने के आसार हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय