Friday, April 19, 2024

मुज़फ्फरनगर में महाकाल लंगर सेवा के 3 साल हुए पूर्ण, चेयरमैन व प्रबुद्ध नागरिकों ने सेवादारों का उत्साहवर्धन किया

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। महाकाल लंगर सेवा को आज रेलवे स्टेशन मंडी साइड गरीब बेसहारा मजदूरों के लिए शाम को प्रतिदिन निशुल्क भोजन की व्यवस्था को 3 साल पूरे हो गए हैं।  महेश बाटला द्वारा यह लंगर सेवा अपने पिताजी प्रेम सागर बाठला और माता जी आरती बाठला की मैरिज एनिवर्सरी के अवसर पर 3 साल पहले शुरू की गई थी।

इस लंगर सेवा में लगभग 200  व्यक्ति प्रतिदिन शाम को निशुल्क भोजन करते हैं। इस लंगर सेवा का उद्देश्य मुजफ्फरनगर शहर में कोई व्यक्ति भूखा न सोए , यह लंगर सेवा दानदाताओं के सहयोग से चल रही है।  शहर के प्रबुद्ध लोग जन्मदिन, मैरिज एनिवर्सरी तथा अपने माता-पिता सगे संबंधियों की पुण्य तिथि  को गरीबों में आकर मनाते है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्हें पौष्टिक खाना व मिष्ठान खिलाते हुए महाकाल लंगर सेवा लावारिस गरीबों का भी दाह संस्कार भी करती है, 3 साल बेमिसाल पूर्ण होने पर आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रबुद्ध लोगों ने लंगर सेवा स्थल पर आकर सेवादारों का उत्साहवर्धन किया।

सेवादार महेश बाटला, सरदार गुरजीत सिंह, मास्टर विजय सिंह, श्याम नारंग, वरुण,राजेश गोयल, संजय त्यागी, सचिन खुराना, पुष्पेंद्र जैन, प्रेम सागर, हिमांशु बाटला, भावना, रमिंदर कौर ने सभी अतिथियों व दानदाताओं को पटके व प्रतीक चिन्ह, फूलों की माला भेंट कर सम्मान किया।

आज कार्यक्रम में नगर की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, सतीश गोयल, भीमसेन कंसल, पंकज जैन, मास्टर विजय सिंह, पीके जैन, सभासद अमित पटपटिया, विवेक अरोरा, सागर वत्स, राकेश धीगडा, प्रेमी छाबड़ा, हरिकिशन भोला, नरेश चौधरी, जगदीश बाठला, विजेंद्र गोयल, विनोद कुमार, मुकुल दुआ, हिमांशु हुरिया, धीरज गिरधर, कमला भगत आदि ने भाग लिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
46,191SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय