Monday, May 19, 2025

सहारनपुर में महिला ने लहराया तमंचा, वीडियो आया सामने

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला फिल्मी गाने पर हाथ में तमंचे को लहराती हुई दिखाई दे रही है। वह एक बच्चे के साथ डांस करती भी नजर आ रही है।

उसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला हाथ में तमंचा लेकर बच्चे के साथ फिल्मी गाने पर डांस करती नजर आई।

वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लेने और जल्द कड़ी कार्रवाई की भी बात कही। वीडियो सहारनपुर के देवबंद का बताया जा रहा है।

महिला बिना किसी के डर के तमंचा लहरा रही है। वीडियो 1 मिनट 50 सेकेंड का है। दावा किया जाता है कि शादी समारोह में महिला डांस कर रही थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय