Monday, May 20, 2024

पूरी दुनिया मान रही है भारत के उभरते अर्थव्यवस्था का लोहा : गिरिराज सिंह

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बेगूसराय। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार एक ओर जहां देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ कर रही है। वहीं, समाज के अंतिम पायदान तक के लोगों के समग्र उत्थान के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं भी चला रही है।

रविवार को बेगूसराय में उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेता भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं। इसलिए जेल जाने के डर से गठबंधन बना रहे हैं। हाल में हुए तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा जनादेश प्राप्त हुआ है। विरोधी दलों को मुंह की खानी पड़ी है। वे अपने बचाव के लिए केंद्र सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाते हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए घटक दलों की एकजुटता स्वार्थ पर आधारित गठबंधन है। उन लोगों का सिद्धांत से कोई लेना-देना नहीं है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ बोलते हैं। वहीं लोकसभा चुनाव में मिलकर चुनाव लड़ने की बात करते हैं। जी-20 की बैठक के सफलतापूर्वक आयोजन से मोदी सरकार का कद विश्व पटल पर बढ़ा है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को तीन सौ बिलियन डॉलर से बढ़ाकर पांच सौ बिलियन डॉलर नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का समग्र विकास किया है। आज पूरी दुनिया भारत के उभरते अर्थव्यवस्था और विकास का लोहा मान रही है। पूरी दुनिया नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का विकास देख रही है।

उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना आदि चलाई जा रही है। नरेन्द्र मोदी की सरकार नया संसद भवन बनाती है तो पूरे देश में 50 हजार नया पंचायत सरकार भवन भी बनाती है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, कृष्ण मोहन पप्पू, मृत्युंजय कुमार वीरेश, सुमित सन्नी, कुंदन भारती एवं आयुष ईश्वर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय