Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में छेड़छाड़ कर रहे युवक का महिला ने काटा होंठ, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र के गांव अझौता के जंगल में छेड़छाड़ कर रहे युवक को महिला ने होंठ काट कर घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला काली नदी के किनारे जंगल में काम कर रही थी

आरोप है कि इसी दौरान लावड़ निवासी एक युवक वहां पहुंच गया। आरोपी ने महिला को बदनीयती से दबोच लिया। आरोप है कि युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और उसे जबरन किस करने की कोशिश की। महिला भी साहस दिखाते हुए उससे भिड़ गई। महिला ने अपने दांत से युवक का होंठ काट लिया।

इसके बाद युवक को पकड़कर शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय