Sunday, April 27, 2025

भाजपा करती है नकारात्मक राजनीति, हराने के लिये होना होगा एकजुट: अखिलेश

लखनऊ – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में निर्णायक रहने वाली उत्तर प्रदेश की 80 सीटों को हासिल करने के लिये एकजुटता का परिचय देना होगा।

डॉ राममनोहर लोहिया सभागार में सोशल मीडिया की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि भाजपा नकारात्मक राजनीति करने की आदी है। संविधान और लोकतंत्र पर खतरा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक 80 सीटें उत्तर प्रदेश में है इसलिए उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी भी बड़ी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा के जाल में नहीं फंसना है। सभी 80 सीटों पर भाजपा को हराने के लिए एकजुट होना होगा।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा का विकसित भारत का दावा झूठा है। भाजपा की 10 साल की सरकार में किसान की आमदनी दोगुनी नहीं हुई। बेरोजगारी भाजपा के लिए मुद्दा नहीं है। महंगाई से सभी त्रस्त हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। बच्चियों तक की सुरक्षा नहीं है। नौजवानों के लिए रोटी-रोजगार की व्यवस्था नहीं है। हर तरफ लूट मची हुई है। थाना-तहसील से लेकर ऊपर तक बिना लेनदेन के कोई काम नहीं हो रहा है। हर तरफ अराजकता है।

[irp cats=”24”]

श्री यादव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं जनसामान्य को उपलब्ध नहीं है। अस्पतालों में इलाज और दवा की व्यवस्था बेपटरी पर हैं। मरीजों को इधर से उधर रेफर करने के खेल में लोगों की जानें जा रही है। 108 और 102 डायल एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की यूपी डायल 100 पुलिस सेवा को भी भाजपा ने 112 बनाकर बर्बाद कर दिया। ठंड की ठिठुरती रातों में भी गरीबों के लिए न अलाव न रैन बसेरा की व्यवस्था है। अधिकारी जश्न की तैयारियों में लगे हैं।

उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी पर करोड़ों लोगों का भरोसा है। समाजवादी पीडीए- पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक सभी भाजपा सरकार के अन्याय, अत्याचार और उत्पीड़न के षिकार हैं। समाजवादी पार्टी इनके हक और सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पीडीए और इंडिया गठबंधन मिलकर भाजपा को सभी 80 सीटों पर पराजित करेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय