Tuesday, May 20, 2025

राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

गाजियाबाद। फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन एओए की नव-गठित महिला प्रकोष्ठ, “मातृशक्ति” की पहली बैठक राजनगर एक्सटेंशन के एक रेस्टोरेंट में हुई।
बैठक का संचालन फेडरेशन महासचिव डॉ. सीमा शर्मा ने किया। इस बैठक में “मातृशक्ति” प्रकोष्ठ प्रमुख शिप्रा त्यागी ने फेडरेशन महासचिव का स्वागत किया और सभी सभी सदस्यों का परिचय कराया। डॉ. सीमा शर्मा ने सभी सदस्यों को संस्था के प्रति उनका दायित्वों के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं को जागरूक रहने और राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया गया।
फेडरेशन के प्रस्तावित कार्यक्रमों को सभी को साझा किया और प्रकोष्ठ सदस्याओं को बताया। इस दौरान फेडरेशन अध्यक्ष सचिन त्यागी, उपाध्यक्ष डॉ. सुबोध त्यागी, सचिव अभिनव त्यागी व मीडिया सह-प्रभारी मनोज अग्रवाल आदि ने महिलाओं को सम्मानित किया। फेडरेशन द्वारा महिलाओं के विचारों को  वरीयता प्रदान की जाती है और फेडरेशन के संचालन की प्रमुख वे खुद महिला हैं। बैठक में क्षेत्र की महिलाओं व विभिन्न समस्याओं पर विमर्श हुआ व आरंभ हेतु तीन प्रस्तावों को प्राथमिकता दी गई। शिप्रा त्यागी के प्रस्ताव पर महिलाओं में स्तन और गर्भाशय-ग्रीवा कैंसर आदि बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए, नारायणा अस्पताल समूह के योगदान से जागरूकता अभियान और निःशुल्क जांच व जरूरतमंद युवतियों व महिलाओं हेतु सैनिटरी पैड वितरण के साथ ही डॉ. सीमा शर्मा के प्रस्ताव पर प्लास्टिक थैलों की जगह कपड़े के थैलों को बढ़ावा देने के लिए थैला सजावट आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान फेडरेशन महासचिव डॉ. सीमा शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रमुख शिप्रा त्यागी, आयोजन समिति सदस्य अर्चना गुप्ता के साथ रुचि गुप्ता, रेनी अग्रवाल, चित्रा जैन व श्वेता कपूर उपस्थित रहीं।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय