Wednesday, May 7, 2025

हरिद्वार में गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ युवकों के बीच विवाद, चली गोली

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में गर्लफ्रैंड को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद में एक युवक ने फायरिंग कर दी, जिससे गोली दूसरे युवक की जांघ में जा लगी। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। आरोपित की तलाश की जा रही है।

शनिवार की देर रात सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम रावली महदूद में रचित व अमित के बीच विवाद हो गया। विवाद का कारण युवती बतायी जा रही है। बताते हैं कि विवाद के दौरान सुभाष पुत्र उमेश निवासी रावली महदूद भी वहां घूमता हुआ आ पहुंचा। तीनों की मित्र बताए जा रहे हैं। इसी दौरान विवाद के चलते रचित ने फायरिंग कर दी, जिससे गोली सुभाष की जांघ में जा लगी। गोलीबारी की घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुभाष हीरो मोटोकॉर्प में कार्य करता है। घटना के कारणों का अभी ठीक से पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय