Friday, September 20, 2024

बरेली में लिव इन में रह रही महिला की हत्या, पति को छोड़कर आई थी

बरेली- उत्तर प्रदेश के बरेली में तीन महीने से लिव इन रिलेशन में रह रही महिला की कथित रुप से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।


पुलिस अधीक्षक नगर बरेली राहुल भाटी ने बुधवार को बताया कि थाना फतेहंगज पश्चिमी क्षेत्र सराय में रहने वाले शाहिद ने अपनी 22 वर्षीय बेटी आशिया का विवाह किला के रजा कालोनी निवासी नफीस से किया था। इस दौरान नफीस के मिलने वाले थाना किला के नवदिया निवासी जूस विक्रेता परवेज से आशिया की नजदीकिया बढ़ गई। तीन महीने पहले आशिया नफीस को छोडकर परवेज के पास आ गई। परवेज ने उसे निकाह करने का वादा किया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


आशिया के नफीस की दो बेटियां है जिसको लेकर परवेज की मां ने उससे निकाह करने का विरोध किया। निकाह को लेकर मंगलवार को आशिया और परवेज में झगड़ा हुआ। आशिया के भाई हसनैन ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को परवेज ने  अपने प्रेमजाल में फसाकर उससे निकाह करने का वादा किया था। वह तीन महीने पहले अपने पति नफीस व दोनों बेटियों को लेकर परवेज के घर चली आई।

परवेज ने उससे निकाह करने को कहा था। वह तीन महीने से टहला रहा था। उनके पास मंगलवार शाम फोन आया कि आशिया की तबियत खराब है लेकिन जब वह लोग परवेज के घर पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसकी मौत हो गई। इस दौरान परवेज ने बताया वह चेहल्लूम देखने गया था। तब आशिया ने फांसी लगा ली।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय