Monday, May 19, 2025

कैराना में एक ही रात में तीन बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी

कैराना। भट्टे पर पथेर का कार्य करने गए परिवार   के तीन बंद मकानों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों का सामान चोरी कर लिया।
क्षेत्र के गांव नगलाराई (खेड़ा) में खुर्शीद नमक व्यक्ति अपने बच्चो के साथ पथेर का कार्य करने के लिए भट्टे पर गया हुआ है। इसी दौरान रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने उसके बंद पड़े तीन मकनो के ताले तोड़कर हजारों रुपयों की कीमत घरेलू सामान चोरी कर लिया और सफलतापूर्वक फरार हो गए।
प्रात घटना का पता ग्रामीणों को उस समय लगा, जब वह मैनगेट का ताला खोलकर मकान में अंदर दाखिल हुए तो तीनों मकान के ताले टूटे पड़े थे और घर का सभी समान बिखरा पड़ा था और सभी कीमती सामान चोरी कर लिए गया था। इससे पहले भी आबिद पुत्र महबूब के बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर कीमती सामान चोरी कर चुके हैं। घटना के संबंध में अभी तक पीड़ितों की ओर से तहरीर नही दी गई है।
पुलिस गश्त कागजों  तक सिमटा
रात्रि के समय पुलिस गश्त  न होने के कारण अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद हैं। लगातार चोरी की घटनाओं को आंजम देकर अज्ञात चोर पुलिस को खुला चैलेंज दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि में।पुलिस गश्त न होने के कारण चोरी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ा हुआ है। पुलिस गश्त सिर्फ कागजों तक ही सीमित होकर रह गया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय