Sunday, February 23, 2025

डीजे सारजन और डीजे रावण कांवड़ में घमासान के आसार, पुलिस के फूल गए हाथ पांव

मेरठ। डीजे सारजन और डीजे रावण कांवड़ में आज घमासान के आसार हैं। आज दोपहर डीजे सारजन शिवाया टोल प्लाजा से निकला तो पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने टोल पर पहुंचकर डीजे बंद कराया। वहीं डीजे रावण भी आज मेरठ पहुंच जाएगा। यहां दोनों ही डीजे के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। हरिद्वार से मुजफ्फरनगर के खतौली तक दोनों ग्रुप के युवाओं के बीच कई बार हाथापाई भी हो चुकी है। वहीं मेरठ में उनकी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई है।

 

 

हंगामे और विवादों के बाद खतौली पार कर चुकी डीजे रावण कांवड़ नोएडा की है। यह मेरठ में रोहटा रोड के युवाओं द्वारा संचालित की जा रही है। डीजे सारजन झारखंड की कांवड़ है। इसे देवपुरी के युवक लेकर आ रहे हैं।
विभिन्न डीजे संचालकों ने बताया कि टोल प्लाजा पर डीजे स्पर्धा की पूरी तैयारी की गई है।

 

 

डीजे कसाना, डीजे अमर, डीजे चौधरी ग्रुप भी आगे बढ़ रहे हैं। माना जा रहा है कि सात प्रमुख डीजे ग्रुप आज शाम तक मेरठ में पहुंच जाएंगे।

 

टोल प्लाजा पर डीजे प्रतिस्पर्धा 12 साल से हो रही है। तमाम पाबंदियों के बाद भी हर वर्ष यहां डीजे प्रतिस्पर्धा होती है। एक डीजे पर 150 से 400 युवकों की टोली डांस करती है। ऐसे में अत्यधिक साउंड के चलते युवा जोश से भर जाते हैं। घंटों तक प्रतिस्पर्धा चलती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय