Wednesday, May 7, 2025

सहारनपुर में बुखार का प्रकोप नहीं हो रहा है कम, डेंगू के दस नए केस मिले

सहारनपुर। सहारनपुर जिले बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। जिले में दस नए डेंगू के केस मिले हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 276 डेंगू के मामले मिल चुके हैं, जबकि बुखार से बीते डेढ़ माह में 60 अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बुखार जानलेवा साबित हो रहा है।

जिला अस्पताल सहित निजी चिकित्सकों के यहां बुखार के मरीजों की भरमार है। आलम यह है कि एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। नागल के गांव पहाड़पुर में बुखार से 22 वर्षीय सागर की मौत हो गई। अभी तक जिले में बुखार से 60 से अधिक मौत हो चुकी हैं। अभी तक सबसे ज्यादा डेंगू के दस नए केस आज मिले हैं। इनमें पीड़ित महानगर और देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं। लगातार बढ़ रहे बुखार से लोगों में भी दहशत का माहौल है। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि दस नए डेंगू के केस मिले हैं। वहीं, जिले में अब 276 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय