Friday, April 25, 2025

देवबंंद में दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने चार लोगों का किया चालान 

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद क्षेत्र के चंदेना कोली गांव में कहासुनी के बाद दो पक्षों की मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत दोनों पक्षों के चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
चंदेना कोली गांव के प्रधान राजकरण व मुनेश की गांव के ही रणवीर व सतपाल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मारपीट होने लगी।
हंगामे की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और आपस में झगड़ रहे चारों लोगों को अपने साथ कोतवाली ले आई। पुलिस ने चारों लोगों का शांतिभंग में चालान कल दिया। देवबंद कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों के लोग आपस में झगड़ा कर कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे थे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय