Tuesday, May 13, 2025

ग्रेटर नोएडा में सपा के जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता हाउस अरेस्ट,सीएम योगी का विरोध करने का था प्लान

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आज से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजन शुरू हुआ। यह ट्रेड शो 29 सितंबर तक जारी रहेगा। ट्रेड शो का उद्घाटन समारोह में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी आगमन हुआ। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रेटर नोएडा दौरे के दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन से मुलाकात की मांग की गई थी। जो सपाईयों को मुलाकात का समय शासन स्तर से नहीं मिल पाया।
सपाईओं ने एक प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की थी कि सीएम से मुलाकात न होने पर वह विरोध करेंगे। सपाई  द्वारा विरोध की घोषणा को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने सपा के कई वरिष्ठ नेताओं को आज उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया है। सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी सहित जिले के बड़े नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जनपद के किसानों एवं अन्य लोगों की 11 सूत्रीय समस्याओं को लेकर मुलाकात करने का समय मांगा था।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय