Tuesday, April 22, 2025

मेरठ में वृद्ध का शव नाले में मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी

मेरठ। सरधना नगर के बिनोली रोड स्थित मंडी के सामने नाले में वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों के बिना पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने साथ ले गए।

 

मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह जब व्यापारी मंडी पहुंचे तो मंडी के बाहर खुले नाले में शव पड़ा देखा। जिसके बाद नाले में पड़े शव की जानकारी व्यापारियों ने स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको निकाला।

[irp cats=”24”]

 

इसके बाद मृतक की शिनाख्त कृष्णपाल पुत्र अतरे उम्र करीब 60 वर्ष निवासी कस्बा करनावल के रूप में हुई है। वही, लोगों में चर्चा है कि मृतक शराब का आदी था जो रात में शराब पीकर नाले में गिर गया है। इसके बाद युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय