Thursday, March 13, 2025

यूपी के प्रत्येक जिले में होगा एक खेलो इंडिया सेंटर: अनुराग ठाकुर

लखनऊ। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हाल ही में हमने खेलो इंडिया के 5 वर्ष पूर्ण किए हैं। जिस अभियान को पीएम मोदी ने शुरू किया था वो बहुत तेजी से आगे बढ़ा है। इसके माध्यम से खिलाड़ियों को तलाशने और उन्हें तराशने का काम किया जाता है। निश्चित तौर पर 15 अगस्त 2023 से पहले उत्तर प्रदेश के एक-एक जिले में एक खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना होगी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लोगो, एंथम, जर्सी, मैस्कॉट और मशाल का अनावरण किया गया। कहा कि जिस तरह सीएम योगी ने यहां खेलों को बढ़ावा दिया है, उम्मीद है कि आने वाले समय में दुनिया में कहीं भी कोई खिलाड़ी मेडल जीतेगा, पोडियम पर राष्ट्रगान बजेगा तो उसमें उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान होगा। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश सबसे अधिक मेडल लाने वाला प्रदेश होगा।

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी गेम्स में सबसे ज्यादा खेल और खिलाड़ी प्रतिभाग करने जा रहे हैं। यह दिखाता है कि उत्तर प्रदेश इस खेल का आयोजन करने में सक्षम है और देश भर के खिलाड़ी यहां आने को तैयार हैं। कभी यह प्रदेश दंगों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह प्रदेश दंगल के लिए जाना जाएगा। पहले यह प्रदेश गोलियों के लिए जाना जाता था, अब शूटिंग खेल के लिए जाना जाएगा। भारत सरकार पूरे देश में एक हजार खेलो इंडिया सेंटर बनाने जा रही है। निश्चित तौर पर 15 अगस्त 2023 से पहले उत्तर प्रदेश के एक-एक जिले में एक खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना होगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में हम एक बड़े खेल आयोजन की मेजबानी करने जा रहे हैं। यह उत्तर प्रदेश के लिए बड़ा अवसर है और उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को और बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी का अवसर मिलेगा।

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 का आयोजन प्रदेश के चार जिलों लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर एवं गौतमबुद्धनगर में और दिल्ली में 25 मई से 3 जून तक किया जाना है। इस आयोजन में 21 खेलों में देश के 200 विश्वविद्यालयों के 4,705 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय