Friday, July 26, 2024

UP में काउंटिग स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी- डीजीपी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के परिणाम चार जून (मंगलवार) आएंगे। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना के लिए शासन और पुलिस प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार का कहना है कि काउंटिंग स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

सोमवार की दोपहर अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद और पुलिस महानिदेशक ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान डीजीपी ने कहा कि 75 जनपदों में 81 जगहों पर मतगणना की व्यवस्था होगी। कुछ जिले ऐसे हैं जहां दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं और उन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस व्यवस्था की गई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस संबंध में भारतीय निर्वाचन आयोग के जो भी निर्देश है, उसके आधार पर पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गयी है। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सबसे भीतरी घेरा केंद्रीय सुरक्षा बल, बीच का घेरा पीएसी और सबसे बाहरी घेरा स्थानीय पुलिस के जिम्मे रहेगा। जिस तरह की भौगोलिक स्थिति मतगणना स्थल की होगी उस हिसाब से व्यवस्थाएं की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर वही प्रवेश करेगा, जिसका जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिकृत पास दिया गया होगा। चाहे वह मीडिया का हो या फिर उम्मीदवार की ओर से। जो महिला कर्मी है मतगणना से संबंधित, प्रेस से संबंधित उनकी चेकिंग महिला पुलिस कर्मियों द्वारा की जाएगी। किसी भी परिस्थिति में पुरुष पुलिसकर्मी नहीं करेगा।

साथ ही साथ इस दौरान यातायात में कोई बाधा न हो, इसके लिए भी पहले से ही सारी व्यवस्थाएं कर ली गयी हैं। जगह-जगह पर क्यूआरटी भी तैनात किया गया है। आने-जाने वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जगहों पर 112 पीआरवी वाहन लगाया गया है। सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाई जाए, इस पर नजर रखी जा रही है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी ने बताया कि सात चरणों में हुए चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और हिंसा मुक्त तरीके से संपन्न हुए। इस बार चुनावी हिंसा से जुड़ी कोई घटना नहीं हुई, यह पुलिस व्यवस्था को दर्शाता है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,355FollowersFollow
83,303SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय