Monday, May 19, 2025

मुज़फ़्फ़रनगर में दहेज व मारपीट से पीड़ित महिला ने डीएम से लगी मदद की गुहार, कार्यवाही की मांग

मुज़फ़्फ़रनगर। जिले के कचहरी परिसर में स्थित जिलाधिकारी कार्यलय पर पीड़ित महिला फरहा ने अपने परिजनों के साथ मिलकर ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्यवाही की मांग उठाई है।

पीड़ित महिला फरहा ने बताया कि अब से 20 वर्ष पूर्व उसकी शादी इसरार पुत्र यासीन निवासी ग्राम पबला थाना इंचौली जनपद मेरठ के साथ हुई थी,लेकिन शादी के कुछ वर्ष बाद उसका पति गलत संगत में पड़ गया और तभी से उसका मानशिक व शारीरिक शोषण करने लगा,उसके सास ससुर का देहात हो चुका है,लेकिन उसके ससुराल के लोग आए दिन उसके साथ मारपीट व गाली गलौच करते रहते है।

महिला ने बताया कि 19 मई को ससुराल पक्ष के लोगों ने एक मुश्त होकर जान से मारने की नीयत से मारपीट कर फांसी लगा दी,जिससे वह बाल बाल बची और साथ ही बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसके ऊपर गलत निगाह रखते है। वही पीड़ित महिला ने बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व महिला थाने पर भी ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्यवाही की मांग की थी,लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नही हुई है। महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय