Thursday, April 17, 2025

पश्चिमी यूपी में आज से होगी धान, मक्का, बाजरा व ज्वार की सरकारी खरीद, ये रहेंगे दाम !

लखनऊ । प्रदेश सरकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं बुन्देलखण्ड में धान, मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद 01 अक्टूबर से शुरू करेगी। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में धान की खरीद 01 नवम्बर से शुरू होगी। यह जानकारी प्रदेश के खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने दी।

धान का समर्थन मूल्य ग्रेड ‘ए‘ धान 2203 रूपये प्रति कुंतल और कॉमन धान 2183 रूपये प्रति कुन्तल की निर्धारित दर से खरीद होगी। प्रदेश में इस वर्ष धान खरीद के लिए 70 लाख मी0टन क्रय लक्ष्य व 4000 क्रय केन्द्र संचालित किया जाना प्रस्तावित है। खाद्य विभाग के 1350 क्रय केन्द्र, पी0सी0एफ0 के 1600, पी0सी0यू0 के 550, यू0पी0एस0एस0 के 200, मण्डी परिषद के 100 और भारतीय खाद्य निगम के 200 क्रय केन्द्र संचालित किये जाने हैं। ख़रीद वर्ष 2022-23 में 4431 केंद्र खुले थे जबकि इस वर्ष 2023-24 में अब तक 4440 केंद्र खोले गए हैं।

खाद्य आयुक्त ने बताया कि धान खरीद के लिए ऑनलाइन किसानों का पंजीकरण एक जुलाई से प्रारम्भ किया गया और अब तक 163061 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि धान और मोटे अनाज की खरीद के लिए बोरे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

मोटे अनाजों के अन्तर्गत प्रदेश में मक्का, बाजरा और ज्वार खरीद हेतु मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2090 रूपये प्रति कुन्तल, बाजरा का 2500 रूपये प्रति कुन्तल, ज्वार (हाईब्रिड) 3180 रूपये प्रति कुन्तल, ज्वार (मालदण्डी) 3225 रूपये प्रति कुन्तल तथा कोदो का समर्थन मूल्य 3,846 रूपये प्रति कुन्तल की निर्धारित दर से खरीद की जायेगी। मक्का, बाजरा एवं ज्वार की खरीद 01 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक होगी।

यह भी पढ़ें :  Tahawwur Rana के प्रत्यर्पण के बाद अमेरिकी विदेश विभाग का बड़ा बयान

मोटे अनाज की बिक्री के लिए ऑनलाइन कृषक पंजीकरण 01 अगस्त से प्रारम्भ किया गया है और अब तक 2092 किसानों द्वारा पंजीकरण कराया जा चुका है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय