Monday, May 19, 2025

गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, मेरठ और एनसीआर में जानिए मौसम का हाल

मेरठ। मेरठ और एनसीआर में गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है। तापमान बढ़ने से लोगों को अब तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में लंबे समय तक शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। आज मौसम की बात करें तो दिन में तापमान बढ़ने की संभावना है।

मेरठ और एनसीआर के जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान की ओर से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं से मेरठ एनसीआर के मौसम में बदलाव आ रहा है। जिससे अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि अभी एक सप्ताह तक लू की स्थिति की उम्मीद नहीं है। उन्होंने बताया कि अब 15 मई से जून के बीच सामान्य से अधिक तापमान रहेगा।

तेज हवाओं की संभावना
डॉ. सुभाष ने बताया कि अधिकांश हिस्सों में अगले 3 से 5 दिनों के भीतर अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। आज से तेज सतही हवाएं चलने की उम्मीद है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय