Wednesday, May 14, 2025

सहारनपुर में चोरों ने नलकूप से डेढ लाख रुपये कीमत की चार सोलर प्लेट की चोरी

सहारनपुर (नागल)। नागल-लाखनौर मार्ग पर खजूरवाला के निकट एक सौर ऊर्जा से संचालित नलकूप से चोरों ने डेढ लाख रुपये कीमत की चार सोलर प्लेट चुरा ली। फतेहपुर निवासी किसान सुबे सिंह का लाखनौर मार्ग पर खजूरवाला के निकट कृषि फार्म है, उसने अपने कृषि फार्म पर सौर ऊर्जा संचालित नलकूप लगवा रखा है।
उसके नलकूप से चोरों ने सौर ऊर्जा की चार सोलर प्लेट कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये चुरा ली। आज सुबह जब वह अपने खेत पर गया तो प्लेट चोरी होने की घटना का पता चला। सूबे सिंह ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय