Wednesday, April 23, 2025

सहारनपुर में चोरों ने शराब के ठेके को बनाया निशाना,शटर तोड़ उड़ाए 3.52 लाख 

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के उनाली गांव में चोरों ने एक शराब के ठेके को निशाना बनाते हुए ठेके का शटर तोड़कर उसमें से करीब 3.52 लाख रुपये कीमत की शराब की 112 पेटी चोरी कर ली।

 

 

[irp cats=”24”]

 

हैरानी की बात यह है कि बराबर दुकान में सो रहे सेल्समैन को चोरी होने की भनक तक नहीं लगी। पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से एक तमंचा बरामद हुआ है। सेल्समैन रोजाना की तरह रात 10 बजे ठेका बंद कर घर चले गए थे। सुबह आकर जब ठेका खोला तो देखा कि पीछे की तरफ से शटर टूटा हुआ है।

 

 

सेल्समैन ने शटर टूटे होने की जानकारी मालिक प्रवेश को दी। पता लगते ही प्रवेश मौके पर पहुंच गया। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जब शराब पेटी की गिनती की गई तो उसमें करीब 112 पेटियां कम मिलीं, साथ ही गल्ले को तोड़कर 3500 रुपये भी चोरी हुए मिले। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एक देशी तमंचा भी मिला है।

 

 

 

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि शराब ठेके में चोरी होने की जानकारी है। पीड़ित की तरफ से तहरीर आ गई है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय