Tuesday, May 6, 2025

उप्र में इस बार पहाड़ों जैसी ठंड पड़ने की उम्मीद, मेरठ की रात सबसे ठंडी, 27 से छाने लगेगा कोहरा

कानपुर। उत्तर प्रदेश में इस बार पहाड़ों जैसी ठंड पड़ने की उम्मीद है। नवम्बर के पहले सप्ताह से ठंड बढ़ जाएगी। पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में हुई बारिश के चलते अचानक मौसम बदल गया है। कानपुर, लखनऊ सहित 19 जिलों में पारा नीचे गिर जाएगा। ऐसा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है। यह जानकारी चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि आगामी 48 घंटे के दौरान उप्र में चक्रवाती तूफान का असर दिखाई देने लगेगा। ऐसी संभावना है कि 27 अक्टूबर से कोहरा छा जाएगा और दिन में भी गुलाबी ठंड पड़ने लगेगी। मेरठ में ठंड की दस्तक हो चुकी है।

सुनील पांडेय ने बताया कि अक्टूबर में दिन में गर्मी, रात में ठंड और 2 से 3 बार हल्की बारिश होने का ट्रेंड है, लेकिन इस बार नवंबर से तेज ठंड पड़ने लगेगी। अक्टूबर में ही शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे आ गया है। शनिवार रात को कानपुर में रात का तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो यूपी में सबसे कम रहा। इस बार ठंड पर भी ’ला नीना’ का असर रहेगा।

[irp cats=”24”]

इस सीजन जिन शहरों में सबसे अधिक ठंड पड़ेगी। इनमें सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, झांसी, अलीगढ़, आगरा, बरेली, मथुरा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कुशीनगर, बुलंदशहर, ललितपुर, सोनभद्र शामिल हैं।

अनुमान है कि नवम्बर की शुरुआत अच्छी ठंड के साथ होगी। अरब सागर में उठा चक्रवात उत्तर प्रदेश की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते आगमी 48 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है। मेरठ शहर की रात उप्र की सबसे ठंडी रही, यहां न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय