Monday, October 2, 2023

मेरठ में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

मेरठ। आज तड़के पुलिस और गोकशोंं के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक गोकश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। जिसे उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसका एक अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। मौके से अवैध तमन्चा एक जिंदा गोवंश व गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए है।

पुलिस को मिली इस कामयाबी के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आज तड़के दौराला पुलिस को मुखबर से सूचना मिली कि थाने का वांछित अभियुक्त फिरोज पुत्र अनीस उर्फ गोला ने अपने तीन साथियों के साथ दौराला पुल से गंग नहर पटरी जंगल ग्राम नंगला आर्डर खंडजा पर काटने के लिए एक गाय बांध रखी है।

सूचना पर उप निरीक्षक नैपाल सिंह मय पुलिस टीम के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो देखा की सामने काटने के लिए गाय बंधी हुई है। वहीं सरधना और थाना सरूरपुर से वांछित अभियुक्त फिरोज व उसके तीन अन्य साथी छुरी व दाव लेकर काटने जा रहे है। इस दौरान पुलिस को देखकर गोकशों ने गोली चला दी। पुलिस और गोकशों के बीच हुई गोलाबारी में एक गोकश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। एसएसपी के अनुसार पकड़े गए गोकशों से पूछताछ की जा रही हैं

Related Articles

STAY CONNECTED

74,614FansLike
5,254FollowersFollow
38,356SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय