Sunday, May 19, 2024

खतौली में हजारों कार्यकर्ताओ ने हरेन्द्र मलिक का किया स्वागत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक के समर्थन में चल रही बड़ी क्षेत्रीय सभाओ के अंतर्गत खतौली विधानसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय जिम्मेदार लोगों की हजारों की संख्या में दयाल बैंकटहॉल गंगनहर पटरी पर आयोजित सभा की अध्यक्षता मास्टर गजराज सिंह, गुर्जर व संचालन खतौली विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी पंडित सत्यदेव शर्मा द्वारा किया गया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

इंडिया गठबंधन दालों के पदाधिकारियों व  कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय जिम्मेदार लोगों को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन के मुजफ्फरनगर लोकसभा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक ने कहा जिस तरह ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत के हर नागरिक के अधिकारों व संसाधन पर कब्जा किया था, इसी तरह मोदी सरकार देश के चंद उद्योगपति देश के किसान मजदूर नौजवान व उनके भविष्य पर मोदी सरकार के इशारे पर कब्जा कर रहे हैं।

 

देश के संसाधन व पिछड़े दलित के आरक्षण को मोदी सरकार के चंद उद्योगपति खत्म करने पर तुले है, इस देश को भाजपा के चंद उद्योगपतियों की गुलामी से बचाने व अहंकार में अहंकार भ्द्म5ष्टाचार में डूबे भाजपा के जनप्रतिनिधियों का घमंड तोडऩे के लिए तथा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देश बचाओ अभियान को कामयाब करने के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देकर कामयाब बनाएं।

 

 

प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक ने कहा कि उनको जीत का मौका मिला, तो किसान मजदूर नौजवान व गरीब को लूटने की हर कोशिश को विफल किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष जिय़ा चौधरी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा ने अपने संबोधन में इंडिया गठबंधन दलों के सभी पदाधिकाद्घरयोड्ड कार्यकर्ताओड्ड से एकजुट होकर इंडिया गठबंधन मुजफ्फरनगर लोकसभा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक को सफल बनाने का आह्वान किया। मीटिंग को संबोधित करते हुए सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा व खतौली विधानसभा से सपा के पूर्व प्रत्याशी एवं सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई  व जन अधिकारों पर हो रहे कुठारघात को रोकने के लिए सपा कांग्रेस व आप कार्यकर्ता सहित इंडिया गठबंधन दल के सभी पदाधिकारियों को देश में इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के लिए मजबूत होकर हरेन्द्र मलिक को कामयाब बनाना है।

 

इंडिया गठबंधन की सभा को सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा प्रदेश सचिव ब्रजराज सैनी, सपा नेता इरफान टेंपो सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत सपा जिला कोषाध्यक्ष सैयद अली अब्बास काजमी कांग्रेस नेता गुफरान काजमी जिला पंचायत सदस्य सलीम चौधरी, इरशाद गुर्जर, पंकज सैनी सोमपाल सिंह भाटी साजिद हसन तहसीन मंसूरी, धनवीर कश्यप, नरेश पाल, आप विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार अशोक सैनी सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक,जावेद सोल्जर इमरान सिद्दीकी, हरिओम सैनी, कुलदीप मलिक, जावेद आढ़ती, इरशाद जाट सहित अनेक नेताओ द्वारा सम्बोधित किया गया।

 

सभा मे मुख्यरूप से कांग्रेस नेता जफर महमूद, राशिद मलिक, डॉ. अब्दुल रहमान, ठाकुर सुखपाल सिंह, इकबाल अहमद, रमेश चंद शर्मा, कपिल मलिक ब्रजभूषण शर्मा, श्याम सिंह सैनी, आफाक पठान, कुलदीप मलिक, बालमुकुंद ग्रेड, काज़ी दानिश, अरशद खान,अजय गुर्जर, बालेन्द्र सिंह, नरेश ठेकेदार, ओमकार सिंह, सुरेन्द्र मलिक, विवेक मलिक, ठाकुर राजपाल सिंह, मुकेश वशिष्ठ, मीर हसन, नदीम मुखिया, पवन कुमार शर्मा, जियाउल चौधरी, संदीप प्रधान, सनव्वर राणा, बिट्टू बाबा, रण सिंह बाबा, गुड्डू पंडित, अनुज गुर्जर, नन्दू शर्मा, नीरज शर्मा, दिलशाद मुल्तानी, शादाब परदेसी, गजेंद्र प्रधान, संजीव त्यागी, संजय सोम, सुनील सैनी, आनन्द पाल मलिक, वेदपाल सैनी, आप विधानसभा अध्यक्ष पंकज कुमार, निखिल गुलशन, तुषार सहित हजारों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय