Friday, April 25, 2025

गाजियाबाद में ओवरलोड़ के कारण ट्रांसफार्मर में लगी आग से तीन कार जलकर राख

गाजियाबाद। साहिबाबाद के राणा मोहल्ले में तड़के ओवरलोड़ के कारण एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की लपटों से ट्रांसफॉर्मर फट गया। इससे आग हाईटेंशन केबल तक पहुंच गई।

 

 

[irp cats=”24”]

आग फैलने से पास में खड़ीं तीन कार भी जलकर राख हो गईं। ट्रांसफार्मर में आग की सूचना लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने 30 मिनट बाद आग पर काबू पा लिया।

 

स्थानीय निवासी अरुण ने जानकारी दी कि राणा कॉलोनी में तीन ट्रांसफॉर्मर आसपास लगे हैं। एक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। इससे 500 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी होने की वजह से लोग रात में सो नहीं पाए।

 

सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग और महिलाओं के अलावा छोटे-छोटे बच्चों को हुई। सुबह ऊर्जा निगम से टीम पहुंची, जो ट्रांसफॉर्मर को बदलने में जुटी रही। दोपहर करीब तीन बजे ट्रांसफॉर्मर बदलने के बाद बिजली की आपूर्ति हुई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय