Sunday, April 27, 2025

मेरठ के सराफ की सहारनपुर में चार करोड़ ज्वेलरी की लूट की वारदात झूठी, तीन आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र के मेरठ के व्यक्ति के साथ करीब चार करोड़ की ज्वेलरी की लूट की वारदात झूठी कहानी निकली। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इन्होंने अपने मालिक की ज्वेलरी की लूट की झूठी कहानी बनाई थी।

 

पुलिस के मुताबिक, मेरठ में डायमंड ज्वेलरी का काम करने वाले सराफ की डायमंड की ज्वेलरी को लेकर कर्चमारी सत्यम शर्मा ड्राइवर तरुण सैनी के साथ अंबाला से सहारनपुर होते हुए मेरठ जा रहा था। उन्होंने बताया कि रास्ते में चार अज्ञात बदमाशों द्वारा कार को रोककर लूट ली गई है। दोनों के हल्की चोट भी लगी हुई थी। कार के दोनो तरफ के शीशे टूटे हुए थे। और आगे की तरफ भी डंडे से चोट के निशान कार पर थे। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद उन्होंने सारा सच कबूल कर लिया। उन्होंने बतााय कि डायमंड ज्वैलरी वाला बैग उसने मेरठ में अपने साले के यहां रख दिया था।

[irp cats=”24”]

 

 

पुलिस टीम द्वारा तीन लोगों को मेरठ से हिरासत में लिया गया है। इनके पास से संपूर्ण समान जिसमें 36 हार, 20 ब्रेसलेट, 52 अंगूठी और 7 कंगन, पेंडेंट 32, अंगूठी 153, कान के टॉप 73, मंगलसूत्र 42 बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में पांच लोग आरोपी हैं। इनमें सत्यम शर्मा (सराफ का कर्मचारी), तरुण सैनी (कार चालक), हिमांशु उर्फ डिंपी पुत्र चंद्रशेखर, प्रिंस पुत्र करण सिंह, कमरपाल पुत्र गंगादास का नाम शाामिल है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय