Tuesday, April 22, 2025

सहारनपुर में कक्षा सात में पढ़ने वाले तीन दोस्त संदिग्ध परिस्थितियों में हुए लापता,जांच में जुटी पुलिस

सहारनपुर (अंबेहटा)। सहारनपुर जनपद के कस्बा अंबेहटा के एक विद्यालय के कक्षा सात में पढ़ने वाले तीन दोस्त संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। वह घर से किसी दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कहकर निकले थे।परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि फूलगढ़ गांव निवासी कन्हैया पुत्र रामरतन, खेड़ा अफगान गांव निवासी वंश पुत्र अरविंद और हार्दिक पुत्र दिनेश घर से निकले थे।

 

 

[irp cats=”24”]

 

देर शाम तक भी जब तीनों किशोर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने परिचितों व रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन कोई उनका पता नहीं चला। जिसके बाद तीनों किशोरों के परिजनों ने थाने पहुंचकर जानकारी दी। तीनों की उम्र 13-14 के आसपास है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। किशोरों के स्कूल और अन्य दोस्तों से उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गुमशुदगी दर्ज कर किशोरों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय