Sunday, September 29, 2024

नोएडा में 3 करोड़ 20 लाख के गांजा के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

नोएडा। दिल्ली एनसीआर सहित अन्य राज्यों में अवैध रूप से गांजा की तस्करी करने वाले एक गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को थाना सेक्टर 58 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने करीब 800 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 3 करोड़ 20 लाख रुपए बताई जा रही है। इस गांजे की सप्लाई नोएडा सहित अन्य जगहों पर की जानी थी। उससे पहले ही पुलिस ने बदमाशों का धर दबोचा।
थाना सेक्टर-58 में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-58 प्रभारी निरीक्षक  अमित कुमार एवं उनकी टीम द्वारा आज एक सूचना पर सुदामा चौधरी पुत्र मदन चौधरी, अनीश पुत्र जाकिर तथा प्रवीण पासवान पुत्र विश्व हरि को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर एक ट्रक में भरकर ले जाया जा रहे 800 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। यह गांजा ये लोग बोरे और कट्टे में भरकर ले जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि इस गैंग का सरगना सुदामा चौधरी है। सुदामा इससे पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद इसने बिहार जाकर अपना संगठन बनाया तथा इसने गांजा तस्करी करनी शुरू कर दी।
 उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है की दवाइयां को ढोने वाली गाड़ियों के माध्यम से गांजा तस्करी करते हैं। ये लोग दवाई के नीचे गांजा छुपाकर उड़ीसा, आंध्र प्रदेश से गांजा तस्करी करके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लाते हैं। यह गांजा उच्च क्वालिटी का है।
उन्होंने बताया कि ये लोग गांजे को बार-बार उलट पलट कर सुखाकर उसमें एक विशेष रासायनिक परिवर्तन कर तैयार करते हैं। जिसकी वजह से इसकी क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम है। उन्होंने बताया कि गांजा तस्करों के गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय