Sunday, April 27, 2025

बिहार के जमुई में सड़क हादसे में तीन की मौत

जमुई। बिहार में जमुई जिले के सिकंदरा में गुरुवार की देर रात सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिरिहिंडा के पास सड़क हादसे में दो महिला व एक मासूम सहित तीन बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में बाइक चालक को भी चोट लगी है। मरने वालों में दो बहनें शामिल है। उनके साथ चार माह का बच्चा भी था।

पुलिस के मुताबिक डीजे गाड़ी की रफ्तार को देखकर बाइक सवार लड़खड़ा गया, तभी पीछे से आ रहे बेलगाम ट्रक ने चारों को कुचल दिया दिया। घटनास्थल पर ही एक बच्चे समेत दो महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे चालक ठोकर के बाद कुछ दूर तक जा गिरा। युवक आंशिक रूप से जख्मी हुआ। बाइक चलाने वाला युवक छोटेलाल तांती नेहा का देवर है। ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मरने वालों में बबलू तांती की पत्नी नेहा कुमारी व उसकी प्रियंका कुमारी व मासूम बच्ची नेहा शामिल हैं। हादसे की शिकार बनी दोनों युवतियां खैरा के केंडीह के नरेश तांती की बेटी थीं।

सिकंदरा थाना प्रभारी ने शुक्रवार को बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक का पता लगाने में पुलिस जुट गयी है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल के रवाना हो गए। महिला के पास मिले एडमिट कार्ड के मुताबिक महिला अपनी बहन व देवर के साथ परीक्षा देने शेखपुरा गई थी। परीक्षा देकर लौटने के क्रम में यह हादसा हो गया। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय