Monday, May 29, 2023

नोएडा में एक युवक ने की आत्महत्या, दूसरे की संदिग्ध मौत, तीसरा ट्रेन से कटा

नोएडा। थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली है। वहीं एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। एक व्यक्ति ट्रैन से कट गया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले रुपेश  कुमार नामक युवक ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसके परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर सेक्टर 50 स्थित नियो अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि  पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
उन्होंने बताया कि  थाना सेक्टर 58 क्षेत्र  में रहने वाले धर्मेंद्र प्रसाद (48 वर्ष) नामक व्यक्ति की भी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
इसके अलावा थाना दनकौर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई।  मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि दनकौर रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना में उनकी मौत हो गयी। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय