Monday, April 28, 2025

कानपुर में 50 किलो चांदी लूटने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी बर्खास्त

कानपुर। कानपुर में एक जौहरी से 50 किलो चांदी लूटने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। घटना उस समय हुई जब जौहरी अपनी कार में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बांदा से औरैया जा रहा था। पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर रेंज, प्रशांत कुमार ने इंस्पेक्टर अजय पाल कठेरिया की सेवाओं को समाप्त कर दिया, जो इस मामले में गिरफ्तारी के समय भोगनीपुर के एसएचओ थे। सब-इंस्पेक्टर चिंतन कौशिक को भी सेवा से बर्खास्त किया गया।

उधर, एसपी कानपुर देहात बीबीटीजीएस मूर्ति ने हेड कांस्टेबल राम शंकर यादव को बर्खास्त किया गया।

आईजीपी कुमार ने कहा, तीनों को उनके अनुचित आचरण के लिए बर्खास्त कर दिया गया है।

[irp cats=”24”]

तीन अन्य आरोपियों के साथ तीन पुलिसकर्मियों को पिछले सप्ताह 50 किलो चांदी के साथ यात्रा कर रहे जौहरी मनीष सोनी को लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने एसआई कौशिक के पास से लूटी गई 30 किलो चांदी बरामद की थी। अधिकारियों ने कहा कि इंस्पेक्टर की अगले महीने तक पदोन्नति होनी थी।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस बल से भ्रष्ट और आपराधिक तत्वों को खत्म करने का अभियान जारी रहेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय