Sunday, May 12, 2024

भाजपा के तीन संकल्प- महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, भारत को विश्वगुरु बनानाः प्रह्लाद पटेल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

राजगढ़/भोपाल। भाजपा के तीन संकल्प हैं, जिनमें गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वाभिमान एवं भारत को विश्व गुरु बनाना। केंद्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में 80 करोड़ देशवासियों को तीन साल से मुफ्त राशन दिया जा रहा है जिसको आने वाले पांच सालों तक और बढ़ा दिया है। किसानों को सम्मान निधि भाजपा ने दी और डबल इंजन की सरकार ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों की सम्मान निधि को दोगुना किया है। आज मध्य प्रदेश भाजपा का संकल्प पत्र जारी हुआ है, उसमें गारंटी दी है कि किसानों से 2700 प्रति क्विंटल गेहूं समर्थन मूल्य में खरीदेंगे और अब किसानों को किसी के दरवाजे पर जाना नहीं पड़ेगा।

यह बात केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने शनिवार को राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुठालिया और राजगढ़ विधानसभा के भुमरिया में पार्टी प्रत्याशी नारायण सिंह पवार व अमर सिंह यादव के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण एवं स्वाभिमान के लिए साढ़े ग्यारह करोड़ शौचालय बनाकर दिए हैं। मोदी ने गरीबों के दरवाजे पर गैस पहुंचाई और पानी पहुंचाया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

महिलाओं को मिलेगा उनका अधिकार
केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए केंद्र ने महिला बिल पारित कर दिया है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर 2003 में छोड़ा था। 20 साल पहले मध्यप्रदेश में सड़कों की हालत खराब थी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना शुरू की, जिसकी वजह से आज गांव-गांव में पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा सका। हमें राम के साथ रोटी भी चाहिए। राम हमारे नहीं आने वाले पीढ़ी के भी आदर्श रहेंगे।

कांग्रेस बताए देश के लिए क्या किया
उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा ने अपने छोटे से नौ साल के कार्यकाल में गरीब कल्याण के लिए अद्वितीय कार्य किए हैं, जिनके प्रत्यक्ष प्रमाण स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। लेकिन कांग्रेस ने अपने लंबे शासन काल में कुछ नहीं किया। उन्होंने कांग्रेसियों से पूछा कि यदि एक भी योजना हो तो वे जनता को बताएं। उन्होंने कहा कि वे किसान के बेटे हैं और उन्हें भाजपा पर गर्व है। किसानों को मुख्यधारा से जोड़े बिना देश का विकास असंभव है, लेकिन कांग्रेस ने देश के अन्नदाता को सदैव ठगने का काम किया है। हमारी सरकार दुनिया की इकलौती सरकार है,जिसने अगले पांच साल तक गरीबों को मुफ्त अनाज प्रदान करने का ऐलान किया है।

भाजपा का लक्ष्य है सिर्फ विकास
पटेल ने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है देश का विकास, लेकिन कांग्रेस का लक्ष्य सिर्फ सत्ता प्राप्ति और अपने परिवारजनों का विकास। प्रधानमंत्री मोदी की शौचालय निर्माण योजना और पीएम आवास योजना ने देश की नारी शक्ति को वास्तविक रूप से सशक्त करने का गंभीर प्रयास किया है। कांग्रेस के जमाने में गैस की लंबी लाइनें लगती थीं और विशिष्ट व्यक्तियों को ही गैस कनेक्शन उपलब्ध होता था, लेकिन भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने ये सुविधा आम महिलाओं के लिए सुलभ करके बड़ा काम किया है। कांग्रेसियों को भाजपा की इन योजनाओं से क्यों परेशानी है, ये समझना मुश्किल है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय