Sunday, September 8, 2024

सैलून में जिस्मफरोशी की सूचना पर पुलिस का छापा, महिला संचालिका और मैनेजर हिरासत में

मेरठ। मोहनपुरी स्थित गैलेक्सी यूनिसेक्स सैलून में जिस्मफरोशी की शिकायत पर सीओ के नेतृत्व में सिविल लाइन पुलिस ने छापा मारा। सैलून की महिला संचालिका और मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आज सैलून को सील कराकर एसीएम को रिपोर्ट दे दी गई है। स्थानीय पार्षद और लोगों ने हंगामा करते हुए सैलून में आठ सौ रुपये में जिस्मफरोशी कराए जाने की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि लोगों को महिलाओं के फोटो दिखाकर गंदा काम कराया जा रहा है।

 

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुरानी मोहनपुरी में गैलेक्सी यूनिसेक्स सैलून है। सैलून के बाहर भाजपा पार्षद उत्तम सैनी के नेतृत्व में आसपास के लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सैलून में स्पा सेंटर के नाम पर गलत काम कराया जा रहा है। लोगों को लड़कियों के फोटो दिखाकर जिस्मफरोशी कराई जा रही है।

 

उत्तम सैनी ने पुलिस को बताया कि उसने एक युवक को सैलून में स्टिंग के लिए भेजा था। उसको सात-आठ लड़कियों के फोटो दिखाए गए। कहा कि आठ सौ रुपये में आपको इनमें से कोई भी लड़की मिल जाएगी। इसके बाद सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने थाना पुलिस के साथ छापा मारा।

लोगों ने बताया कि पुलिस के आने से पहले कई लड़कियां सैलून से निकलकर चली गईं। पुलिस सैलून संचालिका महिला और मैनेजर को पकड़कर सिविल लाइन थाने ले गई। परिजनों को बुलाकर महिला को उसके सुपुर्द कर दिया।
मैनेजर को हिरासत में लेकर पुलिस ने सैलून को बंद करा दिया है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि सैलून किराए पर है या इनकी अपनी प्रॉपर्टी है। कालोनी के लोगों से बात की रही है। एसीएम को रिपोर्ट भेज दी गई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय